Home मध्य प्रदेश परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने संवारी ग्रामीण स्कूलों की सूरत, बच्चों को मिली बेंच-डेस्क,...

परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने संवारी ग्रामीण स्कूलों की सूरत, बच्चों को मिली बेंच-डेस्क, पंखे और रोशनी की सौगात

0

परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने संवारी ग्रामीण स्कूलों की सूरत, बच्चों को मिली बेंच-डेस्क, पंखे और रोशनी की सौगात
चोपना ब्लॉक के तीन विद्यालयों में कराया गया कायाकल्प; विद्यालय परिवार और नौनिहालों के खिले चेहरे

बैतूल। ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रिट्रेड कंपनी, बैतूल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कंपनी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना ब्लॉक अंतर्गत आने वाले तीन शासकीय विद्यालयों का कायाकल्प किया है।
कंपनी के तत्वावधान में ग्राम देहरी आमढाना एवं आमरीराम ढाना के एकीकृत विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक शाला गोपालपुर-1 में व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य कराए गए। इस अभियान के अंतर्गत जर्जर और बेरंग हो चुके विद्यालय भवनों की आकर्षक पुताई कराई गई, जिससे अब स्कूल परिसर नए रंग-रूप में चमक उठे हैं।
बच्चों की सुविधाओं का रखा गया विशेष ध्यान
विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बैठने में होने वाली असुविधा को देखते हुए कंपनी द्वारा पर्याप्त संख्या में नए बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही, कक्षाओं में उचित हवा और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नए पंखे तथा आधुनिक लाइट फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कराया गया है।
इनका रहा विशेष योगदान
इस पूरे सेवा कार्य को सफल बनाने में परम डिस्ट्रीब्यूटर्स के जनरल मैनेजर श्री सतीश सिंह जादौन के नेतृत्व में कंपनी की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रमोद मामू, प्रदीप साहू, मोहन लाल दुमानी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, मन्नू सिकरवार और अंकुर भदौरिया ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की देखरेख की और अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
विद्यालय परिवार ने जताया आभार
स्कूलों में हुई इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय के शिक्षक गण, शाला प्रबंधन समिति एवं बच्चों ने इस नेक और पुनीत कार्य के लिए परम डिस्ट्रीब्यूटर्स परिवार और सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version