Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।

दिल्ली के सीमापुरी में...

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में 25 वर्ग गज पर बनी 5 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा। 1 बच्चे की मौत, कई घायल। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी लाइव अपडेट।
Homeमध्य प्रदेशएमपीपीएससी में चयनित हुए प्रो. हर्ष खातरकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा में हासिल...

एमपीपीएससी में चयनित हुए प्रो. हर्ष खातरकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा में हासिल की सफलता

महेश राठौड़
बैतूल। बैतूल जिले के प्रो. हर्ष खातरकर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा 2024 में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में खंडवा जिले के गुड़ी स्थित शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत प्रो. हर्ष खातरकर की इस उपलब्धि पर परिवार, महाविद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
प्रो. हर्ष खातरकर ने वर्ष 2016 में बीपीएड, 2018 में एमपीएड, 2021 में पीजीडीएससी डिप्लोमा और 2022 में एमपी सेट उत्तीर्ण किया। इसके बाद वे गुड़ी के शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत हैं। खेल शिक्षा के क्षेत्र में उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।
प्रो. हर्ष खातरकर के पिता डॉ. बी. आर. खातरकर महाविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं और इसी वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए हैं। वे रोटी बैंक के पदाधिकारी के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उनकी माता श्रीमती माला खातरकर भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। प्रो. हर्ष खातरकर के चयन पर महाविद्यालय परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments