Home मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक के सम्मान से गौरवान्वित हुई बैतूल पुलिस

पुलिस महानिदेशक के सम्मान से गौरवान्वित हुई बैतूल पुलिस

0

पुलिस महानिदेशक के सम्मान से गौरवान्वित हुई बैतूल पुलिस

🔹 पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना सहित आमला, भैंसदेही एवं गंज थाना प्रभारी को मिला DGCR प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क

🔹पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना ने भोपाल में आयोजित समारोह में किया अलंकृत

🔹पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करते हुए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना सहित बैतूल जिले के तीन थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc – DGCR) से सम्मानित किया गया है। दिनांक 27 नवंबर 2026 को स्वर्ण जयंती सभागार, नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में आयोजित गरिमामय समारोह में सभी सम्मानित अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क प्रदान किए गए।

🔹इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क से सम्मानित होने वाले अधिकारी निम्नानुसार हैं—

  1. श्री अमित सक्सेना – पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल।
  2. श्री मुकेश ठाकुर – थाना प्रभारी, आमला।
  3. श्री राजेश सातनकर – थाना प्रभारी, भैंसदेही।
  4. श्री अमित पवार – थाना प्रभारी, गंज।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक/पुमु/4/पीएमए सेल/डीजीसीआर/336/26 दिनांक 17.11.2026 के तारतम्य में पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 105/2002 दिनांक 21.05.2002 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत चयनित अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

🔹पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना को वर्ष 2025 में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) के पद पर पदस्थापना के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लगन एवं मेहनत से निर्वहन करने तथा सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

🔹इसी क्रम में थाना प्रभारी आमला श्री मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी भैंसदेही श्री राजेश सातनकर एवं थाना प्रभारी गंज श्री अमित पवार को भी उनके द्वारा किए गए सराहनीय पुलिस कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क से अलंकृत किया गया।

🔹पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के करकमलों से प्राप्त यह सम्मान चारों अधिकारियों की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। एक ही समारोह में बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक सहित तीन थाना प्रभारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाना बैतूल पुलिस के लिए गौरव का विषय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version