Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 31, 2025

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

MP में शिक्षक हैं...

मध्यप्रदेश में शिक्षा का हाल पूछिए तो जवाब मिलेगा सब मैनेज हो रहा...

UP NEWS मेरा कसूर...

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो प्रेमियों की भयावह मर्डर की कहानी...

भोपाल गैस त्रासदी: जबलपुर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) Bhopal Gas Tragedy: जबलपुर हाई कोर्ट ने 3 सदस्यीय...

इंदौर में कांवरियों को...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, एमपी में शोक की...

BHOPAL : कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, एमपी में शोक की लहर

पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया का निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया। सुबह 11 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विष्णु राजोरिया का मंगलवार शाम निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया है। वे कई संस्थाओं के अध्यक्ष रहे। वे कुछ दिन से बीमार थे। बुधवार सुबह 11 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार होगा

पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया मंगलवार शाम भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उन्होंने’ करीब 6 दशक पहले मासिक पत्रिका शिखर वार्ता के साथ करियर महाविद्यालय, कैरियर अस्पताल और आदर्श प्रायवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। वे प्रदेश की अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्य भी रहे है।

परिजन ने किया नेत्रदान

राजोरिया के बड़े पुत्र आशीष राजोरिया ने बताया कि, वे कुछ समय से बीमार थे। छोटे बेटे मनीष राजोरिया नें बताया कि, पिताजी की इच्छानुसार परिजन ने उनके नेत्रदान का संकल्प पूरा किया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास बी-244, ‘शाहपुरा से सुबह- 11 बजे सुभाष नगर स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेगी।

देशभर में शोक की लहर

पूर्व मंत्री के निधन पर कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के अनेक, वर्तमान मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत तमाम नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version