Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : जीतू पटवारी ने नक्सली एनकाउंटर पर उठाए सवाल, सरकार से...

BHOPAL : जीतू पटवारी ने नक्सली एनकाउंटर पर उठाए सवाल, सरकार से की जांच की मांग

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों राज्य के मंडला जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई अपनी पोस्ट में कहा है,‘‘मंडला जिले में हुए कथित नक्सली एनकाउंटर को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है! पुलिस ने कान्हा क्षेत्र के जिस नक्सली को मारने का दावा किया था, उसकी पहचान खटिया नारंगी गांव के हीरन सिंह के रूप में हुई है! मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए साफ तौर पर कहा है यह फर्जी एनकाउंटर है और हीरन निर्दोष है! इस घटना को लेकर क्षेत्र का आदिवासी समाज भी खासी नाराजगी व्यक्त कर रहा है!‘‘ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले की गहराई और गंभीरता से जांच करवानी चाहिए और परिजन की शिकायत के सभी बिंदुओं को भी इस जांच में प्राथमिकता से शामिल किया जाना चाहिए।

मंडला जिले के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके नक्सली होने का दावा किया था, वहीं मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि हीरन सिंह बेकसूर था और पुलिस ने उसे नक्सली बता कर उसकी हत्या कर दी है। ऐसे में अब इस मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version