Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : बिजली चोरी की सूचना देने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को भी...

BHOPAL : बिजली चोरी की सूचना देने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरस्कार

भोपाल(लोकेश शर्मा) : अब बिजली कंपनी में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पारितोषिक योजना का लाभ मिलेगा। दरअसल कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र वाले भोपाल सहित 16 जिलों में बिजली चोरी को रोकने की दिशा में यह निर्णय लिया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों को शामिल करते हुए कहा है कि यदि वह सूचना देते हैं और सही पाई जाती है तो उन्हें योजना के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गाेपनीय रखी जाएगी। बता दें कि अभी तक इस योजना का लाभ सिर्फ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ही दिया जाता था।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार वर्तमान में विभागीय कर्मचारियों के दायित्वों का निर्वहन आउटसोर्स के कर्मचारियों द्वारा भी किया जा रहा है।

विभिन्न परिसरों की जांच और उसके बाद बनाए गए पंचनामा के आधार पर आरोपितों के खिलाफ निकाली गई राशि की वसूली में, सर्विस प्राेवाईडर के माध्यम से नियुक्त आउटसोर्स के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसलिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जांच और वसूली के कार्य में सम्मिलित आउटसोर्स कर्मचारियों को भी परितोषिक योजना के तहत ढाई प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने शुरू की ऑनलाइन व्यवस्था

बिजली कंपनी द्वारा चोरी के प्रभावी रोकथाम और विद्युत के अवैध उपयोग को रोकने के लिए यह योजना चलाई गई है।

योजनांतर्गत कोई भी व्यक्ति बिजली के अवैध उपयोग के संबंध में सूचना कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक, शहर वृत्त कार्यालय के महाप्रबंधकों को लिखित अथवा मोबाईल पर दे सकता है।

हाल ही में कंपनी की वेबसाईट पर आनलाईन सूचना देने की व्यवस्था की गई है।

सूचनाकर्ता को क्षतिपूर्ति राशि जमा होने पर बिल की राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा पारितोषिक के रूप में दिए जाने का प्रविधान है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments