Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 11, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : MP में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद... 50 हजार...

BHOPAL : MP में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद… 50 हजार रुपये किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

BHOPAL NEWS : भोपाल में आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश कार्यालय को मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, जिसके कारण मकान मालिक ने यह कदम उठाया। इसे पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।

भोपाल। आम आदमी पार्टी(आप)के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, तो मकान मालिक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

भोपाल के पदाधिकारियों से जानकारी लेती हूं। इधर भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

इधर कांग्रेस की कार्यशाला… ‘नाम के नहीं, काम के हों पदाधिकारी

पदाधिकारी नाम के नहीं बल्कि काम के होने चाहिए। चुनाव और सत्ता में आने पर आगे-आगे जो लोग नजर आते हैं, वे संघर्ष के दिनों में गुम हो जाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए और ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जाए जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।

यह बात भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में पदाधिकारियों ने कही। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि सर्वाधिक ध्यान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर दिया जाए। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने जिलों के प्रभारी एवं अध्यक्षों के साथ बैठक की।

फीडबैक लिया

सभी प्रभारियों से संगठन की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

सरकार की असफलताओं को सामने लाएंगे

इस दौरान निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और विकासखंड स्तर पर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की असफलताओं को सामने लाएंगे।

महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासी हितों, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन किए जाएंगे। जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version