Home उत्तर प्रदेश समय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद...

समय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद मिलने पर मरीजों को जाना पड़ रहा बीसलपुर सीएचसी

0
4

समय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद मिलने पर मरीजों को जाना पड़ रहा बीसलपुर सीएचसी

संवाददाता — पियूष गंगवार
NTV TIME

बीसलपुर। मीरपुर वहानपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र निर्धारित समय पर नियमित रूप से नहीं खुलता और चिकित्सक के समय पर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार केंद्र बंद मिलने की स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए बीसलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख करना पड़ता है। उनका कहना है कि बीसलपुर सीएचसी तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्धारित समय पर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अधीक्षक ने कही जांच और कार्रवाई की बात

मामले में बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आलम गिरी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समय पर संचालन को लेकर शिकायत संज्ञान में आई है। संबंधित कर्मचारी/चिकित्सक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के निर्धारित समय पर संचालन और सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here