Friday, September 25, 2026

TOP NEWS

समय पर नहीं खुल...

बीसलपुर के मीरपुर वहानपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर समय पर न खुलने से ग्रामीण परेशान हैं। इलाज के लिए 20 किमी दूर बीसलपुर सीएचसी जाने को मजबूर हैं मरीज।

एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों...

एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता...

MP Aviation News: ₹225...

मध्य प्रदेश सरकार ने ₹235 करोड़ के जेट के बाद ₹225 करोड़ में नया एयरबस हेलीकॉप्टर खरीदा है। जानें पायलटों की कनाडा ट्रेनिंग और हर 50 किमी पर हेलीपैड का पूरा प्लान।

भव्य उत्सव: इंदौर में...

इंदौर में आज मनेगा 103 साल पुराना ऐतिहासिक अनंत चतुर्दशी झांकी और अखाड़ा उत्सव। जानिए कपड़ा मिलों के इस गौरवशाली इतिहास, भव्य चलित झांकियों, रूट और सुरक्षा की पूरी डिटेल।
Homeउत्तराखंडआखिर भरा किसान आयोग के अध्यक्ष का पद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष...

आखिर भरा किसान आयोग के अध्यक्ष का पद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह को मिली कमान, CM धामी ने दिया नियुक्ति पत्र

आखिर भरा किसान आयोग के अध्यक्ष का पद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह को मिली कमान, CM धामी ने दिया नियुक्ति पत्र

देहरादून।धामी सरकार ने लंबे समय से खाली चल रहे एक और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर दी है। उत्तराखंड किसान आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर चौ. राजेंद्र सिंह को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान सीएम ने उनसे किसानों के हित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

नियुक्ति के बाद चौ. राजेंद्र सिंह ने कहा, “यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। मेरा पहला प्रयास रहेगा कि प्रदेश के किसानों की समस्याओं, उनकी फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई और कर्ज जैसी जमीनी दिक्कतों को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाए और उनका त्वरित समाधान कराया जाए।”

उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन का आभार जताया।

*क्यों अहम है ये नियुक्ति?

किसान आयोग के अध्यक्ष का पद करीब डेढ़ साल से रिक्त था, जिस कारण किसान हित से जुड़े कई प्रस्ताव और सुझाव लंबित पड़े थे।
चौ. राजेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरिद्वार-रुड़की बेल्ट में किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें ‘रणनीतिकार’ के तौर पर भी जाना जाता है।
पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस नियुक्ति को जाट और किसान बिरादरी को साधने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान आयोग किसानों की आवाज को कितने प्रभावी तरीके से सरकार तक पहुंचा पाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments