Monday, September 7, 2026

TOP NEWS

बंगाल में अष्टमी पर...

गौरव जोशीबंगाल में अष्टमी पर शराबबंदी का फैसला सराहनीय, क्या MP और...

बंगाल में दुर्गा पूजा...

बंगाल में दुर्गा पूजा के नए नियम: महाअष्टमी पर शराब बिक्री बंद, ममता...

आजादी के बाद पहली...

राहुल सेनआजादी के बाद पहली बार... MP के धार जिले में पहुंचेगी...

धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से...

धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं...
Homeउत्तर प्रदेश478 युवाओं को मिला रोजगार भाजपा का क्षेत्र के युवाओं को बड़ा...

478 युवाओं को मिला रोजगार भाजपा का क्षेत्र के युवाओं को बड़ा तोहफा

478 युवाओं को मिला रोजगार भाजपा का क्षेत्र के युवाओं को बड़ा तोहफा

अर्जुन धारीवाल!रूडकी
रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के धनौरी गांव स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रांगण में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। आयोजकों के अनुसार करीब 1000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि चयन प्रक्रिया के बाद 478 युवाओं को कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए

यह भी पढ़े

गुवाहाटी मर्डर केस: नशे की लत, 3 महीने का रिहैब और 6 महीने की शादी; जानें पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले हैवान की पूरी इनसाइड स्टोरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मधु सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की रुचि भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, राज्य मंत्री श्याम सिंह सैनी, देशराज कर्णवाल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, संजय सैनी, संजय प्रजापति, देशपाल रोड, त्रिवेदी सैनी, अनिल, विजेंद्र और वीरेंद्र समेत कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। अक्षित कुमार, किशन कुमार, प्रताप सिंह, ऋतु सैनी, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, अनमोल कुमार, कपिल और मंगेश कुमार समेत बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए।

आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेले और रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों के मुताबिक इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरे क्षेत्रों में भटकना न पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments