Home छत्तीसगढ CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर… चार श्रद्धालुओं...

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर… चार श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल

0

लोकेश शर्मा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी।

महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात अन्य घायल हैं।

सभी घायलों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से नाराज लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र के ग्राम रेवापुर सखोली के लोग महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए जशपुर जिले के किलकिला शिव मंदिर गए थे।

पूजा अर्चना के बाद सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुर के समीप तेज गति की कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सात लोग घायल हो गए। शवों तथा घायलों को सीतापुर ले जाया गया है। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version