Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeराजस्थानDAUSA : मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए थे, अचानक हुआ ऐसा...

DAUSA : मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए थे, अचानक हुआ ऐसा कि पत्नी का गला घोंटा, फिर दिल्ली जाकर पुलिस के सामने किया सरेंडर

लोकेश शर्मा

दौसा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर धूलकोट के सीकरी गांव के बीच सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर एमओबी व एफएसएल टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में महिला के भाई ने जीजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे फोन कर बताया कि मुकेश शर्मा निवासी अलवर ने अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा की रविवार रात करीब आठ नौ बजे के बीच गला दबाकर शव को सिकंदरा से बालाजी की ओर सात किलोमीटर दूर पटक कर वापस दिल्ली आकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।

महिला के गले पर मिला दुपट्टा

थाना पुलिस ने सिकंदरा से बालाजी तक सर्च अभियान चलाया। धूलकोट सीकरी के बीच सड़क किनारे पटरी से नीचे महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची एमओबी व एफएसएल टीमों ने महिला के शव को देखा तो उसके गले में दुपट्टा व निशान भी मिला। पुलिस टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों के सामने महिला के शव को सिकराय मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में महिला के भाई अभिषेक शर्मा ने जीजा मुकेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी है। महिला के पर्स में करीब 650 रूपए व पैन, पानी की बोतल सहित अन्य सामान मिला है।

बालाजी दर्शन के लिए दिल्ली से आए थे

पुलिस ने बताया कि पति मुकेश शर्मा अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा के साथ बस से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए थे। रात करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संया-21 पर धूलकोट गांव के समीप एक होटल पर खाना खाने के लिए उतर गए। जहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। उसके बाद होटल से कुछ दूरी पर महिला का दुपट्टा से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने वापस दिल्ली पहुंचकर वहां पर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version