Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

Bhopal Police Cyber Advisory:...

Bhopal Police Cyber Advisory: त्योहारी सीजन में फ्री गिफ्ट और कंफर्म ट्रेन टिकट के फर्जी ऑफर्स से सावधान रहें। भोपाल पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। जानिए साइबर ठगों से सुरक्षित रहने के तरीके।

रुड़की: एसडीएम चौक पर...

रुड़की: एसडीएम चौक पर किसान महापंचायत में गरजे किसान, गन्ना भुगतान न होने...
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेज

सरदारपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेज

कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व रूट का किया निरीक्षण

24 अक्टूबर को सरदारपुर आएंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

धार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 अक्टूबर को सरदारपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को सरदारपुर स्थित खेल परिसर में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आवागमन मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पंडाल, बैरिकेडिंग, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बिजली, जनरेटर, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश

कलेक्टर ने खेल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा आने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर सहित वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया। इसके साथ ही साउंड सिस्टम, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का व्यवस्थित तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि वे आवश्यकता के अनुसार अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करें तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखें। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य विभाजन आदेश के तहत सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments