Home महाराष्ट्र गडचिरोली जिले मे धान खरीदी पर संकट

गडचिरोली जिले मे धान खरीदी पर संकट

0

इलियास खान,
जिला – गडचिरोली
गडचिरोली जिले में धान खरीदी को लेकर सहकारी संस्थाओं ने सरकार को बड़ा अल्टीमेटम दिया है। जाचक शर्तें रद्द नहीं की गईं तो धान खरीदी बंद करने की चेतावनी दी गई है।

देसाईगंज कृषि उपज बाजार समिति में जिले की आदिवासी और सरकारी धान खरीदी संस्थाओं के संचालकों की बैठक हुई। संस्थाओं का आरोप है कि खरीदा गया धान समय पर उठाया नहीं जाता, जिससे गोदाम किराया, हमाली और धान में होने वाली कमी का आर्थिक बोझ संस्थाओं पर पड़ता है।

संस्थाओं ने मांग की है कि धान की उठाव दो महीने के भीतर किया जाए, हमाली का भुगतान समय पर हो, जमीन-जायदाद का गारंटी पत्र देने की शर्त और डेढ़ गुना घटती वसूली रद्द की जाए।

संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पणन मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान मांगेंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो धान खरीदी बंद करने की चेतावनी दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version