रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल, गंजबासौदा
दिवंगत दिलीप हुंडवानी की स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न: 37 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए बैरागढ़ रवाना, 64 की हुई ओपीडी
गंजबासौदा
नेत्र शिविर नागरिक समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में, सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सौजन्य से स्वर्गीय श्री दिलीप हुंडवानी की 16वीं पुण्यतिथि पर एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। हितकारिणी धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में स्वर्गीय हुंडवानी के भ्राता विनोद हुंडवानी एवं उनके परिवार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नागरिक समिति द्वारा समाजसेवा में अतुलनीय योगदान के लिए विनोद हुंडवानी का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर भावभिना नागरिक सम्मान किया गया तथा उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़े
3 बार मुड़ने वाला दुनिया का पहला अनोखा फोन लॉन्च! Huawei Mate XT 2 के फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश, इतनी है कीमत
भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल से पधारे प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरि प्रसाद, डॉ. हितेश मिचलानी, डेटा एंट्री ऑपरेटर नीतू श्रीवास्तव एवं कम्युनिटी हेल्थ वर्कर दीपक कुशवाह की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
- कुल ओपीडी: शिविर में कुल 64 मरीजों के नेत्रों की गहन जांच की गई।
- मोतियाबिंद ऑपरेशन: जांच के उपरांत 37 गंभीर नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु विशेष बस द्वारा सेवा सदन बैरागढ़ भेजा गया।
- मुफ्त दवा व परामर्श: 17 मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 10 मरीजों को चश्मा बनवाने की सलाह व आवश्यक परामर्श दिया गया।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
आयोजन में नेत्र शिविर नागरिक समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह, सह-सचिव विनीत अरोरा, ब्लड प्रेशर जांच सहयोगी महेंद्र सिंह सूर्यवंशी, सुरेश ताम्रकार, दया शंकर जायसवाल, सतपाल तनवानी, हरिसिंह ठाकुर, प्रकाश महेश्वरी, राजकुमार मलकानी, लाल बहादुर, नेतराम मिश्रा, नाटू भाई, चंद्रशेखर ताम्रकार, प्रकाश वाधवानी, हेमंत राय, खेमचंद मेहता, लायंस क्लब से नीलम रघुवंशी, विजय अरोरा, राधेश्याम साहू, प्रेमनारायण तथा हितकारिणी धर्मशाला के मैनेजर रामबाबू दुबे सहित अनेक समाजसेवी व नागरिक उपस्थित रहे।- यह भी पढ़े
सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 15 पहुंचा, 109 मरीज अस्पताल में भर्ती; लाइसेंसी ठेकेदारों समेत 26 पर FIR, 10 गिरफ्तार
