Home गुजरात गुजरात पुलिस में 414 कर्मचारियों का तबादला

गुजरात पुलिस में 414 कर्मचारियों का तबादला

0

संवाददाता चिराग सोनी

गुजरात पुलिस में 414 कर्मचारियों का तबादला

गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, 414 कर्मचारियों का अंतर जिला तबादला


गुजरात पुलिस विभाग में कार्यरत कुल 414 पुलिस कर्मचारियों का अंतर जिला तबादला किया गया है। कर्मचारियों की व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तबादले का निर्णय लिया गया है।
तबादले में UPC और ULR कैडर के 226 कर्मचारी, APC और ALR कैडर के 129 कर्मचारी तथा UHC और AHC कैडर के 59 कर्मचारी शामिल हैं।
पुलिस विभाग की सूची के अनुसार इन सभी कर्मचारियों को विभिन्न जिलों और शहरों में नई जगह पर ड्यूटी सौंपी गई है। कर्मचारियों की पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version