Explore the website

Looking for something?

Wednesday, June 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जबलपुर: इंदौर के व्यापारी...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर जबलपुर पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारियों के साथ...

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

मंदसौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र...

मोदी ने तोड़ा नेहरू...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए...
Homeमध्य प्रदेशGUNA : ‘भाई... शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली...

GUNA : ‘भाई… शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली पत्नी को पहले मिलवा दो; गुना में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, मौत से पहले वीडियो बनाकर बताई वजह

गुना के नजूल कॉलोनी में 26 वर्षीय नरेंद्र रजक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने मां और पत्नी के विवादों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।

शहर कोतवाली क्षेत्र की नजूल कालोनी में एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह सवा दस बजे की है। शहर कोतवाली टीआइ ने बताया कि पत्नी और मां के आए दिन के विवादों से युवक परेशान था।

मरने से पहले खुद युवक ने इस बात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई।

परिजनों के पहुंचने से पहले दी जान

हालांकि युवक के द्वारा वायरल 28 सेकंड के वीडियो को भी उसके स्वजन ने देख लिया था और सीधे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक ट्रेन से कटकर अपनी जान दे चुका था।

युवक का नाम नरेंद्र पुत्र रामदयाल रजक उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी है। जानकारी के मुताबिक युवक कबाड़ दुकान में काम करता था। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं था।

वीडियो में बताई वजह

रेल पटरी पर सिर रखकर लेटने से पहले युवक नजूल कालोनी पहुंचा, यहां एक वीडियो बनाकर स्टेटस पर डाला। इसमें उसने कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं, ट्रेन की पटरी पर। मैं अब बस जीना नहीं चाहता।

भाई… शादी कर लो लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली पत्नी को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी तो तुम्हें भी मेरे जैसे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जीवन में कोई रास्ता नहीं बचेगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version