Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच दे-दनादन, लड़के-लड़कियों...

GWALIOR : कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच दे-दनादन, लड़के-लड़कियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे,

कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े। दोनों तरफ से जमकर चले लात-घूंसे। बीच बचाव करती नजर आईं छात्राएं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी एंड साइंस कॉलेज (MITS) में छात्रों के दो गुटों के बीच आपस में जोरदार लड़ाई हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान कुछ छात्राएं बीच-बचाव करते हुए नजर आईं। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बताया जा रहा है कि, एमआईटीएस में शनिवार शाम को इवनिंग नाइट कार्यक्रम था। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ छात्राएं दोनों गुटों के मध्य बीच बचाव करती दिखाई दे रही हैं। लेकिन, हालात बिगड़ते देख वो एक तरफ हो गईं।

जबकि पास ही मौजूद पुलिसकर्मी भी छात्रों को लड़ते देख बीचबचाव करने पहुंचा और कड़ी मशक्कत से छात्रों को अलग-अलग कराया। इसके बाद एक पक्ष थाना भी पहुंच गया था, लेकिन इंजीनियरिंग संस्थान के कुछ अधिकारी पीछे से थाने पहुंचे और अपने स्तर पर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला सुलझाकर वापस ले आए।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version