Home उत्तराखंड हरिद्वार में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि से फसलों और घरों को नुकसान – DM...

हरिद्वार में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि से फसलों और घरों को नुकसान – DM ने दिए तत्काल राहत के आदेश

0

हरिद्वार में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि से फसलों और घरों को नुकसान – DM ने दिए तत्काल राहत के आदेश

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। आज सुबह अचानक मौसम बदलने से जनपद के कई इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि हुई है। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं और मकानों को नुकसान पहुंचा, किसानों की फसलें भी बर्बाद हुईं।

इस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को तुरंत फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

DM के 3 बड़े निर्देश –

1. रास्ते खोलो – जहां पेड़ गिरे हैं, वहां तुरंत हटाकर आवाजाही शुरू कराएं।
2. नुकसान गिनो – क्षतिग्रस्त घरों और जगहों का मौके पर जाकर आकलन करें।
3. किसानों का सर्वे – सभी SDM और कृषि विभाग ओलावृष्टि से फसल नुकसान का बिना लापरवाही सर्वे कर रिपोर्ट बनाएं, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version