Home उत्तराखंड हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

0

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

अर्जुन धारीवाल हरिद्वार।
मेला स्थल और रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए 5 मुख्य जगहों पर प्रतिबंध रहेगा:

1. सेक्टर-4, BHEL

  • सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक और शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-4 चौक तक आम वाहन बंद, सिर्फ इमरजेंसी वाहन चलेंगे।
  • BHEL से सिडकुल जाने वाले वाहन सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3, स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगत सिंह चौक जाएंगे।
  • पार्किंग: सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने मैदान में – 300 वाहन।

2. सेक्टर-1, BHEL

  • सेक्टर-1 चौक से स्टेट बैंक तिराहे तक आम वाहन बंद।
  • पार्किंग: स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 और मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने – 400 वाहन।

3. जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर

  • जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की ओर आना-जाना बंद।
  • पार्किंग: रेगुलेटर पुल के पास – 150 वाहन।

4. चमगादड़ टापू मैदान

  • जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की ओर वाहन बंद।
  • पार्किंग: हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पीछे – 400 वाहन।

5. मोतीचूर / दूधाधारी मैदान

  • मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहे से दूधाधारी तिराहे तक वाहन बंद।
  • दूधाधारी से खड़खड़ी और सूखी नदी से दूधाधारी तक ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा बंद।
  • पार्किंग: मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास और दूधाधारी फ्लाईओवर के नीचे – 400 वाहन।

पुलिस की अपील: निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें, सड़क किनारे पार्किंग न करें, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता दें। भीड़ बढ़ने पर ही डायवर्जन लागू होगा, सामान्य स्थिति में यातायात सामान्य रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version