Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : इंदौर में कपड़ा कारोबारी का अपहरण कर पत्नी से फिरौती...

INDORE : इंदौर में कपड़ा कारोबारी का अपहरण कर पत्नी से फिरौती में तीन लाख मांगे

लोकेश शर्मा

इंदौर में बुधवार को एक कपड़ा व्‍यापारी का नाटकीय ढंग से अपरहण कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार को फोन लगाकर उनसे फिरौती की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

शहर के एरोड्रम क्षेत्र में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपड़ा कारोबारी की रिहाई के बदले आरोपितों ने तीन लाख रुपये की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। बैंक खाता, मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, आरती जैन मंगलवार को बेटी आयुषी और बेटे पारस के साथ थाने पहुंची और घटना बताई।

उसने पुलिस को बताया कि पति पवन जैन 19 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे जयपुर जाने का बोलकर गए थे।

उनसे रोजाना दो मोबाइल नंबरों पर चर्चा हो रही थी। मंगलवार करीब 11 बजे पति के मोबाइल से काॅल आया और पति से बात करवाई। आरोपितों ने कहा कि उसका अपहरण कर लिया है।

रिहाई के बदले तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपितों ने हत्या करने की धमकी भी दी।

आरोपितों ने बैंक अकाउंट नंबर बताते हुए आरती से कहा कि इसमें तीन लाख रुपये जमा करवा देना।

पुलिस के मुताबिक पवन मूलत: पचौर जिला राजगढ़ का रहने वाला है। उसकी लोकेशन भी पचौर की मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version