Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी...

INDORE : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक परिवारिक मामले की एफआईआर कम करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

दरअसल, बड़ोगंदा थाने में एएसआई गोविंदसिंह गिरवार पदस्थ हैं। बसीपीपरी गांव के निवासी अनिल बारिया की पत्नी रेखा ने 21 जनवरी बड़गोंदा थाने में पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। जिसकी जांच एएसआई गोविंद सिंह के पास में थी। एएसआई की ओर से रेखा के पति अनिल से एफआईआर कमजोर करने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे। इस पर अनिल ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करा दी।

एएसआई ने पलासिया स्थित शराब की दुकान के पास रुपए लेकर बुलाया। जहां अनिल ने मौके पर पहुंचकर पैसे दिए। इसके तुरंत बाद ही लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के तहत केस किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version