Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बदमाश का आतंक: सड़क पर चाकू लहराकर हंगामा, महिलाओं से...

इंदौर में बदमाश का आतंक: सड़क पर चाकू लहराकर हंगामा, महिलाओं से छेड़छाड़; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दबोचा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

नशे की हालत में चाकू लहराकर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल होने पर देर रात पुलिस ने दबोचा; आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर चाकू लहराकर हंगामा और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ नशे की हालत में चादू वाला रोड पर लोगों को धमका रहा था। उसकी हरकतों का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा। वायरल वीडियो सामने आते ही चंदन नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

नशे में चाकू लेकर सड़क पर हंगामा

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान चादू वाला रोड निवासी जबीर उर्फ कल्लू, पिता शाकिर, के रूप में हुई है। शनिवार रात वह अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर मौजूद था। आरोप है कि नशे की हालत में जबीर हाथ में चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था और वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसकी इस हरकत से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

वीडियो देर रात चंदन नगर थाना पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार जबीर के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उस पर करीब आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments