Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

US Mass Visa Revocation...

अमरीका ने वीजा नियमों के दुरुपयोग और शरण (Asylum) मांगने के बढ़ते मामलों...

RBI का बड़ा फैसला:...

RBI Flexi Loan Ban Proposal: आरबीआई के 'फ्लेक्सी लोन' बैन करने के प्रस्ताव...

MP में 5000 अतिथि...

भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के...

Amazon Flipkart Seller Policy...

फेस्टिव सीजन से पहले Amazon-Flipkart का बड़ा एक्शन: सेलर्स के लिए कड़े किए...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : MP में एक बार फिर महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़...बस कंडक्टर...

INDORE : MP में एक बार फिर महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़…बस कंडक्टर ने किया बैड टच, उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/ मध्य प्रदेश एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद अब नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए गई महिला खिलाड़ी के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। महिला खिलाड़ी ने पूरे मामले में 3 लोगों के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस को शिकायत की है।

भोपाल में नेशनल कंपटीशन में भाग लेने के लिए आई महिला खिलाड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बस में पुणा जाने के लिए बैठी थी और बस पुणे की ओर जा रही थी तभी बस में महिला के साथ बस कंडक्टर ने चढ़ते समय बैड टच किया। महिला ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने भी अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद महिला खिलाड़ी ने दोनों की पिटाई कर दी। जैसे ही बस राजेंद्र नगर थाना के करीब पहुंची तो महिला खिलाड़ी ने पुलिस से शिकायत करने की बात कहीं। यह सुनते ही कंडक्टर और ड्राइवर मौके से भाग गए और बस कई घंटे रोड पर खड़ी रही।

काफी देर बाद अन्य यात्रियों ने बस के संचालक से संपर्क किया गया और दूसरा ड्राइवर मौके पर पहुंचा और फिर बस वहां से रवाना हुई। पूरे मामले में महिला खिलाड़ी ने राजेंद्र नगर थाने पर शिकायती आवेदन दिया है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पूरे मामले पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वही ड्राइवर और कंडक्टर दोनों शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments