Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशस्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक,इटली के काउंसल जनरल...

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक,इटली के काउंसल जनरल पहुंचे शहर

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की गूंज अब दुनिया तक,इटली के काउंसल जनरल पहुंचे शहर

विशेष दल के साथ किया स्वच्छता और व्यवस्थाओं का अवलोकन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिले,भविष्य में इंदौर-इटली के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों से प्रतिनिधिमंडल इंदौर पहुंचकर यहां की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और शहरी विकास मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।

इसी क्रम में इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा विशेष दल के साथ इंदौर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया। इस दौरान काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात कर इंदौर के विकास मॉडल और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि किस तरह जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। चर्चा के दौरान सौर ऊर्जा, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और देश के बड़े सीएनजी प्लांट सहित इंदौर के विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में इटली काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा ने भविष्य की परियोजनाओं और इंदौर के विकास की दीर्घकालिक योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में इटली और इंदौर के बीच तकनीकी सहयोग एवं समझौते की संभावनाओं पर भी विचार किया गया, साथ ही निवेश को लेकर भी फरेरा ने संभावनाएं जताई उन्होंने कहा कि यदि यह पहल आगे बढ़ती है तो इंदौर के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रतिनिधिमंडल को इंदौर की उन परियोजनाओं से भी अवगत कराया, जिनके माध्यम से शहर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास की नई इबारत लिख रहा है।

महापौर ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता यात्रा अब केवल राष्ट्रीय उपलब्धि तक सीमित नहीं रही है। देश के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधिमंडलों के बाद अब विदेशों से भी अधिकारी और विशेषज्ञ इंदौर पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं।निवेश को लेकर विचार कर रहे है ,इटली के प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि इंदौर का मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर-1 इंदौर अब दुनिया के शहरों के लिए भी एक उदाहरण बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments