Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।

MP OBC Reservation: मध्य...

MP High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी 27% आरक्षण कानून को किया निरस्त। प्रदेश में अब केवल 14% ही मिलेगा ओबीसी कोटा, जानें पूरी खबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगेप्रदेश...
Homeउत्तर प्रदेशइंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप;...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; बिहार के युवक पर मुकदमा

मयंक तिवारी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; बिहार के युवक पर मुकदमा

अयोध्या।
कुमारगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बिहार निवासी युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, करीब चार महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी रामकुमार नामक युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का कहना है कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुमारगंज पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक करीब चार महीने तक युवती के घर में भी रहा था। इस दौरान उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया।
कुमारगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, युवती फिलहाल आरोपी युवक का नाम रामकुमार ही जानती है और उसे बिहार का निवासी बता रही है। पुलिस आरोपी के पते समेत अन्य विवरणों की पुष्टि करने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments