Tuesday, March 10, 2026

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
Homeमध्य प्रदेशJABALPUR : गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा पर मचा बवाल, 7...

JABALPUR : गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा पर मचा बवाल, 7 पर केस दर्ज

गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा को लेकर पनागर में बवाल, कुछ लोगों ने अनुचित और अमर्यादित टिप्पणी की… पुलिस ने 7 पर किया केस दर्ज

गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा को लेकर पनागर में बवाल मच गया। महिला कथावाचक पर कुछ लोगों ने अनुचित और अमर्यादित टिप्पणी की। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में सात दिन पहले भागवत कथा हुई। व्यास पीठ पर कथावाचक देविका पटेल को बैठना था।

कुछ को यह नागवार गुजरा और उन्होंने गैर ब्राह्मण कथावाचक पर अमर्यादित टिप्पणियां की। इससे नाराज ओबीसी व एससी-एसटी संगठन ने विरोध कर पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एक हफ्ते बाद पुलिस ने 7 लोगों पर धार्मिक अनुष्ठान में बाधा पहुंचाने, धमकाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी।

अध्यात्म किसी की संपत्ति नहीं: देविका

गैर ब्राह्मण कथावाचक को लेकर क्षेत्र में विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस सुरक्षा के बीच कथा संपन्न कराई गई। इस मामले में कथावाचक देविका ने कहा कि धर्म और अध्यात्म किसी की संपत्ति नहीं है। इसमें सभी का बराबर अधिकार है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments