Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 5, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशJHABUA : DJ संचालकों का हाईवे पर ‘गदर’, पुलिस पर किया पथराव,...

JHABUA : DJ संचालकों का हाईवे पर ‘गदर’, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियां फोड़ीं, नेशनल हाईवे पर बड़ा आंदोलन

नेशनल हाईवे रोककर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं, साथ में कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में चल रहे डीजे संचालकों के आंदोलन के बाद हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं, साथ में कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। फिलहाल, नेशनल हाईवे पर डीजे वालों का हंगामा जारी है। फिलहाल, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

दरअसल, झाबुआ पुलिस की ओर से डीजे बंद करवाने को लेकर डीजे संचालकों ने जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन कर दिया। डीजे संचालक नेशनल हाईवे पर जमा हुए और चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बाधत हो गई, जबकि दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पूरी तरह से ट्रैफिक जाम हो गया।

कई गाड़ियों में तोड़फोड़

वहीं डीजे संचालकों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची। इसी दौरान डीजे संचालकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। साथ ही, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version