Home उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, बरेली...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, बरेली से दबोचा

0

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, बरेली से दबोचा

अर्जुन धारीवाल
कलियर/रुड़की। किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया।

कलियर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना कलियर पर BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही बरेली से सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस टीम ने ग्राम सालेनगर थाना किला जिला बरेली में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। अब मुकदमे में BNS व पॉक्सो की अन्य धाराएं बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –
आकाश बाजपेयी पुत्र स्व. श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा, थाना बारादरी, जिला बरेली (उ.प्र.)

पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ.नि. ममता मखलौगा, अ.उ.नि. रामअवतार, हे.कां. सोनू कुमार, कां. विक्रम चौहान, कां. महिपाल सिंह (CIU रुड़की), म.कां. मौसम।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version