Saturday, September 5, 2026

TOP NEWS

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर:...

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: अमेरिकी सेना ने ईरान के 3 तेल टैंकरों को...

श्री राधा माधव मंदिर...

श्री राधा माधव मंदिर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से मनायाचंडीगढ़,...

श्री राम जानकी मंदिर...

श्री राम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सवनित्यानंद टाइम्सरामानन्द तिवारीसंत...

शेयर बाजार का महाकुंभ:...

शेयर बाजार का महाकुंभ: भारत के सबसे बड़े ₹30,000 करोड़ के NSE IPO...
Homeउत्तर प्रदेशसेंट आरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता आयोजित

सेंट आरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता आयोजित

सेंट आरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता आयोजित

कैराना। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में शिक्षक दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। प्रथम प्राईमरी वर्ग जिसमें नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएँ अपने घर से एक से बढ़कर एक सुन्दर और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर लाएं। द्वितीय जूनियर वर्ग जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ही ऑन-द-स्पॉट ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी रचना क्षमता और कलात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षकों को कार्ड भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के इस स्नेह से अभिभूत होकर उन्हें स्नेहाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और निरंतर मेहनत कर जीवन में नये आयाम छूने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने शिक्षक दिवस के महत्व को विस्तृत रूप से प्रकाशित करते हुए कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस में रूप में समर्पित है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नही देते बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सही मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गुरू-शिष्य परंपरा का महत्व समझाते हुए बच्चों को अनुशासित रहकर जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, प्रशान्त शर्मा, प्रदीप कौशिक, प्रमोद कुमार, प्रभात गर्ग, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अश्विनी कुमार, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार, इमरान अली, शाहरूख खान, जोनी चौहान, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, मरियम, ममता शर्मा, ऊषा अग्रवाल, रीतू चौहान, लीना, शिवानी, रूपांजली आदि उपस्थित रहें।
सचित्र…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments