Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से...

KHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से टकराई कार… पांच की मौत

लोकेश शर्मा

तेज रफ्तार ट्राले और बोलरों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा पुनासा रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे सुलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस को भी घेरा।

बोलेरो कार क्रमांक एमपी 08-टी-2524 कार गुना रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि कार में पुनासा के पास ग्राम गोराड़िया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे।

टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतर गई कार

कार में महिला सहित करीब सात लोग सवार थे। वहीं ढाला क्रमांक एमपी 08-जेडएफ-2278 सनावद से पुनासा की और जा रहा था। सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने (सनावद तरफ) ट्राले से आमने सामने की टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। वहीं ट्राला भी सड़क पर आड़ा हो गया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि कार पर मप्र शासन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version