Home विदेश लॉरेंस गैंग की कनाडा को खुली चुनौती- ‘हम कनाडा पर राज करेंगे,...

लॉरेंस गैंग की कनाडा को खुली चुनौती- ‘हम कनाडा पर राज करेंगे, हमारे पास 5000 से ज्यादा शूटर’

0

लॉरेंस गैंग की कनाडा को खुली चुनौती- ‘हम कनाडा पर राज करेंगे, हमारे पास 5000 से ज्यादा शूटर’

रास्ते में आए तो थानों पर चलेंगी गोलियां; कनाडाई मीडिया के हाथ लगी लॉरेंस सिंडिकेट की खुफिया चिट्ठी

नई दिल्ली/ओटावा: भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सिंडिकेट ने अब सात समंदर पार कनाडाई सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। कनाडा की दिग्गज मीडिया एजेंसी CBC News ने एक बड़ा खुलासा करते हुए लॉरेंस गैंग की एक खुफिया चिट्ठी सार्वजनिक की है। इस पत्र में गैंग ने कनाडाई पुलिस और सरकार को सीधे तौर पर ललकारते हुए कहा है कि “हम कनाडा पर राज करेंगे और हमारे रास्ते में जो भी आएगा, उसे गोलियों से भून दिया जाएगा।”

इस सनसनीखेज लेटर के सामने आने के बाद कनाडा के रक्षा मंत्रालय, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और खुफिया विभागों में हड़कंप मच गया है।

खुफिया चिट्ठी की 5 सबसे बड़ी और खौफनाक बातें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की एबॉट्सफोर्ड पुलिस को भेजे गए इस पत्र में लॉरेंस गैंग ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कनाडाई कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखा है। पत्र में मुख्य रूप से ये दावे किए गए हैं:

  • कनाडा पर राज करने का दावा: चिट्ठी की शुरुआत में लिखा है— “हम एक मजबूत भारतीय गैंग हैं। कनाडा में हमें रोकने की औकात किसी में नहीं है। यह बात साफ-साफ समझ लो कि अब हम कनाडा पर राज करेंगे।”
  • कनाडा में 5,000 शूटर एक्टिव: गैंग ने दावा किया है कि कनाडा के अलग-अलग शहरों में उनके 5,000 से ज्यादा खतरनाक शूटर (मेंबर्स) ग्राउंड पर एक्टिव हैं।
  • सिर्फ $1000 में मर्डर का सौदा: लेटर में लिखा गया है कि उनके शूटर इतने बेखौफ हैं कि वे महज 1000 कनाडाई डॉलर (करीब 83,000 रुपये) के लिए किसी की भी जान ले सकते हैं।
  • पुलिस स्टेशनों पर firing की धमकी: कनाडाई पुलिस को सीधे धमकी देते हुए गैंग ने लिखा है— “हमारे काम के बीच में मत आना। अगर पुलिस ने हमें रोकने की कोशिश की, तो अगले ही दिन किसी न किसी पुलिस स्टेशन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सुनने को मिलेगी।”
  • सभी बिजनेसमैन से ‘टैक्स’ की वसूली: गैंग ने कनाडा के कारोबारियों को चेतावनी दी है कि अब से हर बिजनेसमैन को उन्हें प्रोटेक्शन मनी (रंगदारी) देनी होगी। पत्र के मुताबिक— “चाहे वो गोरा हो, काला हो या भारतीय मूल का, जो भी यहां बिजनेस करेगा, उसे हमें टैक्स देना ही पड़ेगा।”

अदालत की सुनवाई के दौरान सामने आया यह पत्र

यह धमकी भरा खत कनाडा की जांच एजेंसियों को तब हाथ लगा, जब वहां के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) में लॉरेंस गैंग के एक गुर्गे को डिपोर्ट (भारत वापस भेजने) करने की कानूनी सुनवाई चल रही थी। पुलिस ने इस सिंडिकेट की गंभीरता को साबित करने के लिए कोर्ट में यह लेटर सबूत के तौर पर पेश किया था। बाद में कनाडा के एक्सेस टू इंफॉर्मेशन एक्ट के तहत मीडिया ने इस खुफिया दस्तावेज को हासिल किया।

जेल में लॉरेंस, लेकिन विदेशों में फैला ‘वर्क परमिट’ नेटवर्क

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई भले ही भारत की हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद है, लेकिन उसका सिंडिकेट विदेशों में तेजी से पैर पसार रहा है। कनाडाई पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस गैंग भारत से कनाडा पढ़ने जाने वाले छात्रों और ‘वर्क परमिट’ पर गए बेरोजगार युवाओं को पैसों और हथियारों का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है और वहां एक बड़ा क्रिमिनल नेटवर्क खड़ा कर चुका है। भारत और कनाडा के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव के बीच इस चिट्ठी का सामने आना दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version