शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
आयोजन की तैयारियों को लेकर जैन गार्डन में बैठक संपन्न, भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा
राहुल सेन मांडव
मो
मनावर/ बाकानेर :- भाजपा ग्रामीण धार जिला अंतर्गत मनावर विधानसभा में आगामी 28 नवंबर को बकानेर में आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर संगठन ने तैयारियां की जा रही है इसी क्रम में बाकानेर स्थित जैन गार्डन में भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल कन्नौज की उपस्थिति में बैठक आयोजित की।
जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने बताया कि
आगामी 28 नवंबर को आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से शामिल होंगे।
बैठक में आगामी दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, आयोजन की व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम ठाकुर, नारायण सोनी, ……जिला मंत्री सुनील पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, जिला सदस्य पिंकी वास्केल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, लाल सिंह बर्मन सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, प्रकाश पांडे, सोहन सोलंकी, अरविंद तंवर , देवीसिंह चौहान.
मोहन सेन, विष्णु राठौड
तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने आगामी सम्मेलन को संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और आपसी समन्वय का उत्सव बनाने पर जोर दिया 28 नवंबर को बकानेर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आपसी मिलन, संवाद और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण अवसर रहेगा
भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर भाजपा संगठन तैयारियों में
की जा रही है





