Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशबेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता :...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री ठाकुर

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री ठाकुर

मनावर में 50 सीटर वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट कन्या छात्रावास के नवीन भवन का लोकार्पण, मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

राहुल सेन मांडव
मो

मनावर :- उत्कृष्ट सीनियर बालिका छात्रावास,मनावर के 50 सीटर नवीन 4 करोड रुपए लागत से निर्मित नवीन वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट कन्या छात्रावास विस्तार भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर विशेष अतिथि भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा एवं जिला पंचायत सदस्य श्री शिवराम कन्नौज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया

बेटियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देना जरूरी

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कहा कि छात्रावास जैसी सुविधाओं से बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है गरीब एवं जनजातीय परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर अपने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन कर सकें।

महिला सशक्तीकरण और रोजगार पर जोर

श्रीमती ठाकुर ने महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और रोजगार में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज बेटियां विज्ञान, तकनीक, प्रशासन, उद्योग और राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
धार जिले में मेगा टेक्सटाइल पार्क, औद्योगिक विकास और रेल संपर्क के विस्तार से रोजगार, व्यापार एवं शिक्षा के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना भी विकास की दिशा में आवश्यक है धार जिले की जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर जोर दिया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक बच्चे को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प है कि धार जिले का प्रत्येक बच्चा आगे बढ़े, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा धार ग्रामीण जिलध्यक्ष चंचल पाटीदार, , विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, एवं जिला पंचायत सदस्य श्री शिवराम कन्नौज ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर ने दिया

इस अवसर पर अतिथियों ने नवीन छात्रावास भवन का अवलोकन किया। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की 12th क्लास की मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 25 करोड़ रुपए लागत से नवनिर्मित पुलियाओं का भी लोकार्पण कर उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर
श्रीमती पारुल जी जैन, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, धार,
प्रमोद सिंह जी गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व, मनावर।
,विजय जी तलवारिया, तहसीलदार, तहसील मनावर, राजेश जी यादव, थाना प्रभारी, मनावर।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री मोहन भायल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र परिहार, श्रीमती सुरमा सोलंकी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, जिला सह-मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री श्री सदाशिव बरफा, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री लाल सिंह बर्मन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हीरालाल बृजवासी, श्री धीरज बालेश्वर एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल सोलंकी , , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष पाटीदार , मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार ,सोहन सोलंकी , दिलीप तंवर , देवराम पाटीदार , कालू खटोड अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक फूल सिंह नगेश ने किया, आभार प्रभारी प्राचार्य यशवंत डोडवे ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments