Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशMANDSAUR : रॉकेट की तरह उड़ा जलता हुआ गैस सिलेंडर, भयानक लपटें...

MANDSAUR : रॉकेट की तरह उड़ा जलता हुआ गैस सिलेंडर, भयानक लपटें देख लोगों के होश उड़े

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक भयानक वीडियो सामने आया है। यहां एक गैस सिलेंडर में आग लग जाने से वह आग का गोला बन गया। तेज गति में वह आसपास उड़ने लगा और एक जगह जाकर टकराकर गिर गया। गनीमत है इस दौरान कोई उसकी चपेट में नहीं आया अन्‍यथा हादसा हो सकता था।

भवानीमंडी-दुधाखेड़ी माताजी मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप शनिवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते रह गया। चाय-नाश्‍ते की दुकान में गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद वह राकेट की तरह उड़ा और सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। इस दौरान कोई भी आस-पास नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। वहीं चाय की गुमटी जलकर खाक हो गई। आग का गोला बने सिलिंडर को जिसने भी देखा उनकी रुह कांप गई। बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक में निर्माण कार्य चालू होने से बंद थी नहीं तो यहां हमेशा वाहनो की कतारें लगी रहती है। अगर वाहन खड़े रहते तो उड़ता हुआ सिलिंडर निश्चित ही वाहन पर गिरता।

मिली जानकारी के अनुसार भवानीमंडी-दूधाखेड़ी माताजी मार्ग पर कालवा स्थान रेलवे फाटक के समीप तिरुपति दूध डेयरी नाम से चाय नाश्ते की दुकान है। शनिवार शाम को दुकान पर चाय बनाते समय गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। तेजी से आग फैलने पर दुकानदार व अन्‍य कर्मचारी तत्‍काल बाहर निकल गए।

इसी दौरन गैस सिलिंडर में प्रेशर से गैस बाहर निकली और आग का गोला बनकर सिलिंडर हवा में उड़ने लगा। राकेट की तरह तेजी सड़क के दूसरी तरफ एक सब्‍जी की दुकान के यहां जाकर गिर गया। गैस खत्‍म होने के बाद टंकी की आग बुझ गई। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर फटा नहीं। चाय-नाश्‍ते की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments