INDORE : होली के बहाने चेहरे पर गोबर मसला, तीन के खिलाफ एफआईआर

( आशीष जवखेड़कर )

आरोपितों ने जबरदस्ती बाइक रोकी और मुंह पर गोबर लगा दिया। पवन ने उन्हें समझाया तो विवाद करने लगे। आरोपितों ने गालियां दी और डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

राजनगर में शुक्रवार को होली की आड़ में मनचलों ने हुड़दंग किया। लोगों को परेशान किया और रंग की जगह गोबर लगा दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना चंदननगर थाना अंतर्गत सांवरिया टैंट हाऊस के समीप की है। पुलिस ने रामानंदनगर निवासी पवन सुंदरलाल राणा की शिकायत पर आरोपित संजय,ऋतिक और पीयूष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पवन के मुताबिक वह राजनगर से निकल रहा था। कॉलोनी में रहने वाले युवक होली खेल रहे थे।

आरोपितों ने जबरदस्ती बाइक रोकी और मुंह पर गोबर लगा दिया। पवन ने उन्हें समझाया तो विवाद करने लगे। आरोपितों ने गालियां दी और डंडे से पिटाई कर दी।

पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। उधर संयोगितागंज पुलिस ने न्यू आरटीओ रोड़ निवासी केशव गोयल की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

केशव के मुताबिक पानी की गुब्बारा मारने से मना करने पर आरोपितों ने झगड़ा किया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।उधर एरोड्रम थाना क्षेत्र में भी होली पर विवाद हो गया।

कृष्ण विहार कालोनी निवासी गोलू गुप्ता ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह सरोज वाटिका के समीप होली खेल रहा था।

बाइक सवारों ने गाली दी और कहा कि पानी का गुब्बारा मत फैंकना। इस बात पर झगड़ा किया और चाकू मार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here