Home उत्तराखंड हनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

0

हनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

अर्जुन धालीवाल मंगलौर।
मंगलौर के हनुमान चौक पर मंगलवार को दशहरे पर्व पर गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली।

विजयादशमी पर दशहरा और रामलीला कमेटी का भव्य जुलूस जब मुख्य बाजारों से होता हुआ हनुमान चौक पहुंचा, तो पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी और उबेदुर रहमान उर्फ मोंटी ने अपने समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

दोनों भाइयों ने झांकियों के कलाकारों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट व पुलिस स्टाफ को भी सम्मानित कर कानून के सम्मान का संदेश दिया।

आमिर अंसारी ने कहा – “ये मंगलौर की गंगा-जमुनी तहजीब है। मेरे पिता ने सिखाया है कि त्योहारों में कोई हिंदू-मुसलमान नहीं होता। त्योहार सबके होते हैं।”

मोंटी ने कहा कि पिता की यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। कार्यक्रम के अंत में हलवा वितरण कर सभी को दशहरे की बधाई दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version