Home मध्य प्रदेश मांडू में 51 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी और श्रीराम जुलूस...

मांडू में 51 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी और श्रीराम जुलूस के साथ मनाया दशहरा

0

मांडू में 51 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी और श्रीराम जुलूस के साथ मनाया दशहरा

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में विजयादशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

रावण दहन से पूर्व नगर में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियों और कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले इस जुलूस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मंच पर संत-जनप्रतिनिधि, मैदान में हजारों दर्शक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतुर्भुज श्रीराम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, आचार्य शुभम त्रिवेदी, पंडित महेंद्र शर्मा,भाजपा धार जिला ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविन्द्र परिहार,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी राहुल सेन मांडव,भाजपा युवा नेता विकाश यादव, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप लिलर,संस्था तिलक मांडू ,चतुर्भुज श्री राम अखाड़ा सहित नगर के 15 वार्डों के पार्षद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दहन से पहले दशहरा मैदान पर आयोजन समिति के द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि दी गई, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और बुराई के अंत का जयकारा लगा। वही आपस में सब ने एक दूसरे से मिलकर दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version