Saturday, September 5, 2026

TOP NEWS

श्री राम जानकी मंदिर...

श्री राम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सवनित्यानंद टाइम्सरामानन्द तिवारीसंत...

शेयर बाजार का महाकुंभ:...

शेयर बाजार का महाकुंभ: भारत के सबसे बड़े ₹30,000 करोड़ के NSE IPO...

एवरग्रीन पब्लिक स्कूल कैराना...

एवरग्रीन पब्लिक स्कूल कैराना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवसकैराना। एवरग्रीन पब्लिक...

‘फैमिली आईडी बनाने में...

'फैमिली आईडी बनाने में लाएं तेजी, पात्र परिवारों तक पहुंचें जनसेवा केंद्र संचालक':-...
Homeमध्य प्रदेशलाबरिया में आज तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

लाबरिया में आज तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

लाबरिया में आज तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

सेकड़ो पत्रकार होंगे शामिल, पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर होगा मंथन
जितेन्द्र चौहान अमझेरा

लाबरिया। पत्रकार संघ द्वारा आज सुबह 11 बजे लाबरिया में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन लाबरिया गोशाला के पास किया जाएगा।

पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी,विधायक प्रताप ग्रेवाल,सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गोड़,सरदारपुर पुलिस एसडीओपी विश्वदीप परिहार,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,डॉ एमएल जैन सरदारपुर,डॉ ओपी परमार राजोद उपस्थित रहेंगे

सम्मेलन में सरदारपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, पत्रकारों की भूमिका एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय एवं एकजुटता को मजबूत करना है। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पत्रकार संघ ने तहसील के समस्त पत्रकार साथियों से सम्मेलन में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments