Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।

दिल्ली के सीमापुरी में...

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में 25 वर्ग गज पर बनी 5 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा। 1 बच्चे की मौत, कई घायल। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी लाइव अपडेट।
Homeमध्य प्रदेशनृत्य, संगीत और मनोरंजक गेम्स के बीच पवार समाज की बहनों ने...

नृत्य, संगीत और मनोरंजक गेम्स के बीच पवार समाज की बहनों ने मनाई हरियाली तीज

नृत्य, संगीत और मनोरंजक गेम्स के बीच पवार समाज की बहनों ने मनाई हरियाली तीज
सावन के पारंपरिक गीतों पर झूमीं महिलाएं
एकता और संस्कृति बनाए रखने का लिया संकल्प
महेश राठौड़
बैतूल। सावन की हरियाली और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के बीच जिला क्षत्रिय पवार समाज मंगल भवन, कालापाठा में रविवार को समस्त पवार समाज संगठन की बहनों ने हरियाली तीज उत्साह और उल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम में 100 से अधिक समाज की बहनों ने सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ सावन के पारंपरिक गीत-संगीत का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। साथ ही बहनों को हरी चूड़ियां, बिंदी एवं सुहाग सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कल्याण मंच की बहनों की भी विशेष उपस्थिति रही। वरिष्ठ बहनों सरोज कालभोर, सुमित्रा पवार, सुकून हजारे और कांति पवार सहित जिला पवार समाज संगठन की अनेक बहनें मौजूद रहीं।
इस दौरान किसी ने नृत्य तो किसी ने संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बहनों ने सावन के पारंपरिक गीत भी गाए। आयोजन को सफल बनाने में शकुंतला हजारे दीदी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और संस्कृति को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने उत्साहपूर्वक “जय राजा भोज, जय मां गढ़ कालिका” का जयघोष किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments