Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : आबकारी विभाग की बड़ी कारवाही आइसर वाहन सहित कुल 36...

PITHAMPUR : आबकारी विभाग की बड़ी कारवाही आइसर वाहन सहित कुल 36 लाख का माल जब्त

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/पीथमपुर के सागौर आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बरदरी स्थित मां कालका ढाबे के पास पार्किंग में खड़ी आयशर से 480 पेटी बियर सहित अन्य अवैध शराब जब्त की गई है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विभाग अवैध शराब परिवहन पर लगातार नजर रख रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली।

सूचना पर पीथमपुर के बरदरी गांव स्थित मां कालका ढाबे के पास पार्किंग में खड़ी आयशर वाहन (MP 09 D Q 2126) की जांच की गई। वाहन में कृष्णा पशु आहार के नीचे से अवैध बियर की पेटियां बरामद हुईं। जांच के दौरान वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

जब्त माल की कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी। उक्त कार्रवाई में मुनेन्द्र सिंह जदोन, सुरेश चौघड़, संजय मानसारे और रीना भंडोले का सराहनीय योगदान रहा।

नागेंद्र सिंह जादौन (सहायक आबकारी अधिकारी)

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments