Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeछत्तीसगढRAIPUR : 24 घंटे के अंदर 2 बड़ी वारदात! दिनदहाड़े युवक को...

RAIPUR : 24 घंटे के अंदर 2 बड़ी वारदात! दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदा, महिला को बंधक बनाकर 8 लाख रुपए की लूट

लोकेश शर्मा

राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार की सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, गुढ़ियारी इलाके में बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है l

पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी

शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत है। खमतराई और गुढ़ियारी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला को बंधक बनाकर 8 लाख की लूट

दूसरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के सुखराम नगर में सोमवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। दो नकाबपोश बदमाश टिकेश्वरी चौहान के घर में जबरन घुस गए। उस समय महिला घर में अकेली थी। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे डराया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर लॉकर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। गुढ़ियारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला

खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे चाकूबाजी की घटना हुई। संजय चंद्राकर नाम का युवक अपने घर की ओर जा रहा था, तभी पुरानी रंजिश के कारण अरविंद वर्मा नामक बदमाश ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमले के दौरान युवक चीखता रहा, जिसे सुनकर आसपास के घरों से महिलाएं बाहर निकलीं।

उन्होंने बीच-बचाव कर हमलावर को रोका, जिससे संजय की जान बच पाई। इसके बावजूद आरोपी लगातार चाकू से हमला करने की कोशिश करता रहा। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अरविंद वर्मा उर्फ लल्ला भनपुरी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version