Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...

हनुमान चौक पर दशहरा...

उत्तराखंड के मंगलौर में दशहरे पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल दिखी। हनुमान चौक पर पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटों ने फूल-मालाओं और शॉल से दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत किया।

मांडू में 51 फीट...

ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जी के भव्य जुलूस और आकर्षक आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया।

दीपके बोले- हमारे आंदोलन...

CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने युवा आंदोलनों की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के जेल जाने को गांधीवादी सत्याग्रह बताते हुए फिर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने का संकल्प लिया।
Homeउत्तराखंडरुड़की में 107वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंत्री प्रदीप बत्रा ने...

रुड़की में 107वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी बड़ी सौगात

रुड़की में 107वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मंत्री प्रदीप बत्रा ने दी बड़ी सौगात

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। बीटी गंज रामलीला समिति द्वारा आयोजित 107वें रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में दशहरा मेला बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की वासियों को दो बड़ी घोषणाएं कीं –

  1. बीटी गंज रामलीला के 108वें संस्करण से पहले रामलीला स्थल के समीप भव्य राम द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
  2. अगले दशहरे तक नेहरू स्टेडियम को नए और आकर्षक स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रामलीला और दशहरा रुड़की की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। इन आयोजनों की भव्यता बढ़ाने और धार्मिक परंपराओं को सहेजने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

दशहरे पर बीटी गंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन हुआ। श्रीराम द्वारा रावण वध के बाद अतिथियों ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती की।

इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी से पूरा स्टेडियम गूंज उठा और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।

नगर निगम देगा हरसंभव सहयोग – मेयर

मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम बीटी गंज रामलीला समिति के साथ खड़ा है। महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सौरभ सिंघल ने किया। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, राकेश गर्ग, नवीन जैन, विभोर सेठी, अक्षय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments