Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

Apple का बड़ा धमाका:...

Apple का बड़ा धमाका: धाकड़ M6 चिप के साथ नया Mac Mini लॉन्च,...

दृश्यम 4′ का बड़ा...

मुंबई/कोच्चि: 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ी के फैंस के लिए पिछले दो दिन बेहद रोमांचक रहे...

वर्षाकाल में यात्री बसों...

आगामी मानसून में अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए यात्री...

देवली शहर में लगे...

देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए गए।राजस्थान...
Homeउत्तर प्रदेशसंत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा...

संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा का भव्य आयोजन

मयंक तिवारी

संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा का भव्य आयोजन

*सहारनपुर*- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेता माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से 1 अगस्त 2026 को सहारनपुर लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश की कलश वंदन यात्रा महानगर में श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ आयोजित की गई। नगर विधानसभा के अंतर्गत भूतेश्वर मंडल में 22 अगस्त को भीष्म नगर माता गढ़ स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई कलश वंदन यात्रा के बाद केशव मंडल के माहिपुरा, जनक मंडल के जाटव नगर, प्रताप मंडल की वर्धमान कॉलोनी होते हुए आज हकीकत मंडल के नजीरपुरा स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर, शारदा मंडल के वार्ड-26 कपड़ा मिल के निकट स्थित संत श्री रविदास मंदिर तथा वार्ड-41 शारदा दक्षिणी शुगर मिल स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पवित्र कलश स्थापित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई व महापौर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश विभिन्न रविदास मंदिरों में स्थापित किया जाना प्रत्येक समाजजन के लिए गौरव एवं आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में संतों एवं महापुरुषों की विरासत और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संत शिरोमणि श्री रविदास जी का जीवन मानवता की सेवा, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश सहारनपुर के विभिन्न मंदिरों में स्थापित होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के संदेश को आत्मसात कर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कलश वंदन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी के जयघोष के साथ पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन किया। आज नगर विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा का विधिवत समापन हुआ।
कलश  वंदन यात्रा में महानगर संयोजक ललित कटारिया , सहसंयोजक कंचन धवन , संदीप रावत, नितिन परमार ,आरती शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का यात्रा के सुंदर संचालन के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह ,भाजपा नेता जय राम गौतम , महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग , कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज , मंत्री ठाठ सिंह राणा , सोनम कश्यप, राजेश जौहरी , नीरज ठकराल ,मनीष साहनी ,पार्षद राजकुमार शर्मा , कपिल धीमान , वीरेंद्र उपाध्याय,संजय सैनी , शिव मंगल सिंह , धनपाल कश्यप , मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ , संदीप धीमान  लक्ष्मी पांडे ,अजय शर्मा , विपिन शर्मा पवन गांधी , राजकुमार कल्याणी ,  अरविंद कुमार , राजू शर्मा , आशु बिरला , बिंदर पाल ,सागर , भरत राय ,राजेंद्र गुंबर रोहित पुंडीर , आशीष अग्रवाल , पारस टुटेजा ,सहित वरिष्ठ व युवा कार्यक्रम उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments