Explore the website

Looking for something?

Tuesday, April 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशSEHORE : गेहूं के लहलहाते खेतों में लगी आग, किसान की आंखों...

SEHORE : गेहूं के लहलहाते खेतों में लगी आग, किसान की आंखों के सामने 10 एकड़ फसल जलकर हुई स्वाह

सीहोर तहसील के ग्राम बमुलिया में बुधवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें किसान का लगभग 7 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान सुरेश मेवाड़ा ने बताया कि मैं बैरागढ़ भोपाल का निवासी हूं मेरी बामूलिया में 13 एकड़ जमीन है। मैं जब आज दोपहर को खेत पर पहुंचा तो देखा कि फसल में आग लग गई थी। आज लगने की सूचना मिलते ही लगभग 200 से 300 लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास भी किया।

खेत में 7-8 ट्रैक्टर भी आसपास की फसल को बचाने के लिए चलाए गए थे। इस बीच लगभग मेरी सात एकड़ कृषि भूमि का गेहूं जल चुका था। फसल बचाने के प्रयास में मेरी काफी फसल भी मच गई और बहुत प्रयासों के बावजूद मेरी इस लगभग 3 एकड़ की फसल को ही बचाया जा सका। इस प्रकार मेरी लगभग 10 एकड़ की फसल नष्ट हो गई। और आसपास के किसानों की फसल भी बच पाई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मेरे जमाई दिलीप सिंह के ट्रैक्टर के पहिए में आग लगी जिसके कारण उनका एक पैर भी झुलस गया।

किसान ने बताया कि फसल में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। बाद में मौके पर पटवारी भारत मेवाड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर आग बुझाने फायर ब्रिगेड (दमकल) भी पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन दमकल द्वारा पूर्णतः आग बुझाने के लिए खेत में पानी का छिड़काव किया गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version