Home उत्तर प्रदेश हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव, जनसभा का आयोजन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव, जनसभा का आयोजन

0

शामली: जनपद शामली में भगवान महर्षि कालूबाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर, कस्बों और गांवों सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हवन-यज्ञ, भंडारे तथा जनसभाओं का आयो

जन किया गया। वही गांव भाज्जू में सर्व सामाज चेतना मंच संगठन के तत्वाधान में आयोजित। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कश्यप समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, एकजुटता बढ़ाने तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया गया।

रविवार जनपद शामली के गांव भाज्जू में सर्व समाज चेतना मंच संगठन के तत्वावधान में महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ और भंडारे के बाद विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता चौधरी पूरण सिंह भाज्जू ने की, जबकि आयोजक चौधरी पप्पन कुमार एवं चौधरी सुबोध कश्यप रहे। मंच संचालन चंद्रपाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी ओमप्रकाश कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज चेतना मंच उपस्थित रहे। जनसभा के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि यह जनसभा समाज की एकजुटता का संदेश है और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

समाज से जुड़े मुद्दे उठाए

जनसभा में वक्ताओं ने कश्यप समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी उठाया। वक्ताओं ने क्षेत्र में कश्यप समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहना

विधायक नाहिद हसन ने भी किया संबोधित

जनसभा में पहुंचे कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने भी कश्यप समाज को संबोधित किया। उन्होंने समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कश्यप समाज के अधिकारों की लड़ाई पहले से लड़ते आ रहे हैं और आगे भी इसे उठाते रहेंगे।

विधायक ने अपने संबोधन में कश्यप समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी बात रखी। उन्होंने शामली और थानाभवन में एक विधानसभा सीट से कश्यप समाज को चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिए जाने की बात कही।

उन्होंने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि सरकार में शामिल मंत्री भी अपने अधिकारों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं, तो ऐसी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

युवाओं को शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विकास कश्यप, लोकेश मास्टर, योगेंद्र पटवारी, भूरा कश्यप, सत्यनारायण मास्टर, लोकेश कश्यप, मास्टर योगेंद्र मेहरा, रामपाल कश्यप, दीपक कश्यप, बबलू कश्यप, सोनवीर कश्यप, हरेंद्र कश्यप, बलधारी कश्यप, मास्टर कृष्णपाल, ओम प्रकाश कश्यप, ओमपाल कश्यप, देवेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत व आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version