Wednesday, January 14, 2026

TOP NEWS

विदिशा : आठ पुलिस...

विदिशा की चर्चित अरिहंत ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा, पुलिस ने दो नाबालिग...

शहडोल के ब्यौहारी इलाके...

राहगीरों से सरेआम लूटपाट और मारपीट करने वाली 007 गैंग पुलिस के निशाने...

रतलाम : पति-पत्नी वेस्ट...

एनटीवी टाइम न्यूज रतलाम/ रतलाम से एक बड़ा मामले का पर्दाफाश हुआ है।...

सिंगरौली : लोकायुक्त टीम...

एनटीवी टाइम न्यूज सिंगरौली/ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई...
Homeमध्य प्रदेशSHEHDOL : मायके से लौटने में पत्नी को हुई देरी तो फंदे...

SHEHDOL : मायके से लौटने में पत्नी को हुई देरी तो फंदे पर लटका पति, फोन पर हुआ था विवाद

SHEHDOL NEWS : शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से लौटने में देरी होने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 48 वर्षीय विजय बहेलिया ने रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद की आशंका है।

पत्नी को मायके से घर पहुंचने में देरी हो गई, जिससे नाराज पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की है

पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय विजय बहेलिया की पत्नी मायके गई थी, वह अपने बच्चों के साथ घर में था। शाम तक पत्नी को घर पहुंचना था, लेकिन वह किन्हीं कराणों से नहीं आई। शाम को विजय फोन से पत्नी बातचीत कर घर नहीं पहुंचने का कारण पूछा तो पत्नी सुबह आने की बात कही।

पत्नी से नाराज होकर लगाई फांसी

इसी बात से नाराज होकर वह देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला, बच्चों ने खिडक़ी से देखा तो फांसी के फंदे शव लटक रहा था।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पति-पत्नी का फोन पर शायद कुछ विवाद हुआ होगा,पत्नी मायके में थी। युवक ने फांसी लगाया है। मामले की जांच चल रही है

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments