Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन...

GWALIOR : होटल में बंधक बनाकर मामा के दोस्त ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर नाबालिग को छोड़कर भागा

GWALIOR NEWS : ग्वालियर की रहने वाली एक छात्रा से रिश्तेदार की शादी में दोस्ती की। छात्रा के साथ फोटो खिंचवाए और रील भी बनाई। इसके बाद झांसी ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के महलगांव क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने झांसी बुलाकर एक होटल में किशोरी को 5 दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया। ग्वालियर पहुंचकर छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है।

रील वायरल करने की दी धमकी

दरअसल उप्र के जालौन के रहने वाले विशाल खटीक ने छात्रा से रिश्तेदार की शादी में दोस्ती की। छात्रा के साथ फोटो खिंचवाए और रील भी बनाई। इसके बाद उसने छात्रा को मिलने के लिए झांसी बुलाया। जब छात्रा ने इंकार किया तो फोटो, रील वायरल करने की धमकी दी।

पांच दिन तक बनाए रखा बंधक

छात्रा जब झांसी पहुंच गई तो यहां हाेटल में बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया फिर आरोपित छात्रा को छोड़कर भाग गया। छात्रा किसी तरह ग्वालियर आई और स्वजनों को पूरी घटना बताई। यूनिवर्सिटी थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

रिश्तेदार की शादी में हुई थी दोस्ती

किशोरी कक्षा-12वीं की छात्रा है। वह करीब दो साल पहले अपने रिश्तेदार की शादी में गई थी। उसके मामा जालौन रहते हैं। यहां का रहने वाला विशाल खटीक भी शादी में आया था। विशाल के पिता छात्रा के मामा के दोस्त हैं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

छात्रा जब अपने मामा के घर जाती थी तो विशाल उससे मिलता था। साथ में फोटो खींचते थे, सोशल मीडिया पर रील भी बनाई। छात्रा से उसने अश्लील बात की तो छात्रा ने बात करना बंद कर दी।

करीब एक साल बाद विशाल का काल छात्रा के पास आया। छात्रा से उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। छात्रा ने मिलने से इंकार कर दिया। उसने छात्रा को धमकाया कि अगर वह मिलने नहीं आई तो फोटो और रील वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

छात्रा डर गई और झांसी चली गई। वह छात्रा को झांसी के एक होटल में ले गया और यहां बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। फिर यहां से भाग गया। तब छात्रा यहां से निकल सकी। यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी प्रदीप पाराशन ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments