Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह को जान से मारने...

KHANDWA : मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर खुलेआम किया पोस्ट

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। तीन में हत्या करने से जुड़ा एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री खंडवा की हरसूद सीट से विधायक विजय शाह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री को जान से मारने को लेकर धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट के वायरल होने पर प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा पोस्ट सामने आने के बाज मंत्री विजय शाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में आरोपी ने लिखा, हरसूद विधायक तेरी मौत तय है तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा बच सके तो बच।’ इसके अलावा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है कि ‘मेरा दिमाग खराब है, मैं 4 पेशी में गया। जिंदा रहने दो। उसको मारना है, भले मैं जेल चला जाउंगा। मंत्री को बोल दो, तीसरे दिन मार दूंगा। ये बात तय है।’

जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने कैबिनेट मंत्री को धमकी दी है उसका नाम मुकेश दरबार है। उसने अपने फेसबुक वॉल पर धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, इसमें भी इसी आरोपी की आवाज है। ये शख्स मंत्री को खुलेआम धमकी दे रहा है।

मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई

मंत्री विजय शाह को लेकर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी मुकेश दरबार के खिलाफ फिलहाल हरसूद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने 2 दिन के अंदर मंत्री को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version