Home मध्य प्रदेश Ujjain महाकाल दर्शन के दौरान VIP ने बेटी को गर्भगृह में कराया...

Ujjain महाकाल दर्शन के दौरान VIP ने बेटी को गर्भगृह में कराया प्रवेश, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

0

लोकेश शर्मा

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार की हर कोशिश नाकाम नजर आ रही है। बुधवार को गर्भगृह की दहलीज से दर्शन करने आए एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में प्रवेश करा दिया और स्वयं वीडियोग्राफी करते रहा।

गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया, क्योंकि एक दिन पहले ही व्यवस्था में सुधार के लिए कलेक्टर ने अफसरों की पूरी फौज को मंदिर में तैनात किया है। वीडियो के आधार पर मंदिर समिति संबंधित व्यक्ति का पता लगा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version